General Science : July 2019

Wednesday, July 31, 2019

General Science 55

प्रश्‍न 1- वायुमंडलीय दाब का S.I. मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर - बार
प्रश्‍न 2- द्रव का घनत्‍व किस यंत्र में पाया जाता है।
उत्‍तर - हाइड्रोमीटर
प्रश्‍न 3- पानी से भरी बोतल में सबसे अधिक दाब कहाँ होगा।
उत्‍तर - बोतल की पेंदी पर।
प्रश्‍न 4- वायु मंडलीय दाब को किस यंत्र से मापते है।
उत्‍तर - बैरोमीटर से।
प्रश्‍न 5- यदि अचानक बैरोमीटर का पाठ्यांक गिर जाता है। तो यह क्‍या संकेत देता है।
उत्‍तर - आँधी आने की संभावना।
प्रश्‍न 6- यदि बैरोमीटर का पाठ्यांक धीरे धीरे गिरता है तो क्‍या संभावना होगी।
उत्‍तर - वर्षा होने की संभावना।
प्रश्‍न 7- जब दिन साफ होता है तो बैरोमीटर के पाठ्यांक पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।
उत्‍तर - पाठ्यांक बढ़ता है।
प्रश्‍न 8- जब बर्फ का टुकड़ा पानी पर तैरता है तो उसका कितना भाग पानी से ऊपर रहता है।
उत्‍तर - कुल आयतन का 1/10 वाँ भाग।
प्रश्‍न 9- समुद्र तल के नीचे जाने पर वायुमंडलीय दाब पर क्‍या प्रभाव पड़ता है।
उत्‍तर - बढ़ता है।
प्रश्‍न 10- पारे का हिमांक कितना होता है।
उत्‍तर - 39 डिग्री सेल्सियस ।
प्रश्‍न 11- ब्रिटिश थर्मल यूनिट कितने कैलोरी के तुल्‍य होता है।
उत्‍तर - 252 कैलोरी।
प्रश्‍न 12- पृष्‍ठ तनाव का मात्रक क्‍या होता है।
उत्‍तर - न्‍यूटन/मीटर
प्रश्‍न 13- पानी के ऊपर तेल क्‍यों तैरता है।
उत्‍तर - तेल का पृष्‍ठ तनाव पानी से कम होता है।
प्रश्‍न 14- जब की बूंद किसके कारण गोल होती है।
उत्‍तर - पृष्‍ठ तनाव के कारण।
प्रश्‍न 15- लोहे की सुई पानी की सतह पर क्‍यो तैरती है।
उत्‍तर - पृष्‍ठ तनाव के कारण।
प्रश्‍न 16- दाब किस प्रकार की राशि है।
उत्‍तर - अदिश राशि।
प्रश्‍न 17- नदी के जल की अपेक्षा समुद्र के जल में तैरना क्‍यों आसान है।
उत्‍तर - समुद्र के जल का घनत्‍व अधिक होता है।
प्रश्‍न 18- आर्किमिडीज का नियम किससे सम्‍बन्धित है।
उत्‍तर - प्‍लवन।
प्रश्‍न 19- कोई नाव पानी में कब डूब जायेगी।
उत्‍तर - अपने आयतन के बराबर पानी हटाने पर ।
प्रश्‍न 20- दोलन करने वाली कोई वस्‍तु एक सेकेंड में जितने दोलन करती है, उसे क्‍या कहा जाता है।
उत्‍तर - आवृति ।
प्रश्‍न 21- आवृति का मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर - प्रति सेकेंड या हर्टज ।
प्रश्‍न 22- जिन तरंगों को हम सुन सकते है, उन्‍हें कौन सी तरंग कहते है।
उत्‍तर - श्रव्‍य तरंग।
प्रश्‍न 23- श्रव्‍य तरंग की आवृति परास कितना होता है।
उत्‍तर - 20 हर्टज से 20000 हर्टज तक।
प्रश्‍न 24- ध्‍वनि के वेग पर किसका प्रभाव नही पड़ता है।
उत्‍तर - दाब का ।
प्रश्‍न 25- ध्‍वनि की चाल सबसे कम किसमें होती है।
उत्‍तर - गैस में ।
प्रश्‍न 26- दो तरंग की आवृतियों का अनुपात 1:2 है तो आवर्तकालों में क्‍या अनुपात होगा।
उत्‍तर - 2:1
प्रश्‍न 27- किस तरंगों का तरंग दैर्ध्‍य सबसे अधिक होता है।
उत्‍तर - रेडियों तरंगों का ।
प्रश्‍न 28- दैशिक संकेतों के लिए कौन सी तरंगों का प्रयोग किया जाता है।
उत्‍तर - पराश्रव्‍य तरंगों का।
प्रश्‍न 29- घड़ी में घंटे वाली सुई का आवर्त काल कितना होता है।
उत्‍तर - 12 घण्‍टे।
प्रश्‍न 30- घड़ी की सुइयों की गति कैसी गति होती है।
उत्‍तर - सरल आवर्त गति।
प्रश्‍न 31- वायु में ध्‍वनि की चाल कितनी होती है।
उत्‍तर - 332 मी/से. ।
प्रश्‍न 32- कान पर ध्‍वनि का प्रभाव कितने समय तक रहता है।
उत्‍तर - 1/10 सेकेंड तक।
प्रश्‍न 33- किसके कारण ध्‍वनि रात में अधिक और दिन में कम सुनाई देती है।
उत्‍तर - ध्‍वनि के अपवर्तन के कारण।
प्रश्‍न 34- ध्‍वनि की तीव्रता किस यंत्र से मापते है।
उत्‍तर - ओडियो मीटर।
प्रश्‍न 35- पराश्रव्‍य तरंगों को सीटी मारकर सबसे पहले किसने उत्‍पन्‍न किया।
उत्‍तर - गॉल्‍टन ने।
प्रश्‍न 36- वायु में ध्‍वनि की चाल 332 मी/से. है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए तो ध्‍वनि की चाल कितनी हो जाएगी।
उत्‍तर - 332 मी/से. ।
प्रश्‍न 37- बादलों की चमक पहले और गर्जन बाद में सुनाई देती है। इसका क्‍या कारण है।
उत्‍तर - प्रकाश की चाल अधिक व ध्‍वनि की चाल कम होती है।
प्रश्‍न 38- मैक अंकों का प्रयोग किस वेग के सम्‍बन्‍ध से किया जाता है।
उत्‍तर - वायुयान का वेग।
प्रश्‍न 39- साधारण बात चीत की ध्‍वनि की तीव्रता कितनी होती है।
उत्‍तर - 30-40 डेसीबल।
प्रश्‍न 40- ध्‍वनि तरंगें किसके कारण प्रतिध्‍वनि उत्‍पन्‍न करती है।
उत्‍तर - परावर्तन के कारण।

General Science 54

प्रश्‍न 1- प्‍याज - लहसुन में गंध किस तत्‍व की उपस्थिति के कारण होती है।
उत्‍तर - पोटेशियम ।
प्रश्‍न 2- आलू किस कुल से सम्‍बन्धित है।
उत्‍तर - सोलेनेसी ।
प्रश्‍न 3- दालचीन पेड़ के किस भाग से प्राप्‍त की जाती है।
उत्‍तर - छाल से ।
प्रश्‍न 4- तारपीन का तेल किससे प्राप्‍त होता है।
उत्‍तर - ताड़ के वृक्ष्‍ा से ।
प्रश्‍न 5- इस सदी के प्रारम्‍भ में हवाई जहाज का आविष्‍कार किसने किया था ।
उत्‍तर - राइट ब्रदर्स ने ।
प्रश्‍न 6- किस प्रकार की जलवायु में पॉडजोल का निर्माण होता है।
उत्‍तर - भूमध्‍यसागरीय ।
प्रश्‍न 7- कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप है।
उत्‍तर - हीरा ।
प्रश्‍न 8- न्‍यूटन की गति का प्रथम नियम क्‍या कहलाता है।
उत्‍तर - जड़त्‍व का नियम ।
प्रश्‍न 9- पदार्थ की चतुर्थ अवस्‍था है।
उत्‍तर - प्‍लाज्‍मा ।
प्रश्‍न 10- मस्तिष्‍क की बीमारी को पहचाना जाता है।
उत्‍तर - ई. ई. जी ।
प्रश्‍न 11- जब विस्‍थापन बल की दिशा में होता है तो कार्य कितना होगा ।
उत्‍तर - अधिकतम ।
प्रश्‍न 12- जब विस्‍थापन बल की लम्‍बवत् दिशा में हेाता है। तो कार्य कितना होगा ।
उत्‍तर - शून्‍य ।
प्रश्‍न 13- ऊर्जा को न तो उत्‍पन्‍न किया जा सकता है। और न ही नष्‍ट यह नियम किसका है।
उत्‍तर - ऊर्जा का संरक्षण नियम ।
प्रश्‍न 14- चाबी भरी घड़ी में कौन सी ऊर्जा होती है।
उत्‍तर - स्थितिज ऊर्जा ।
प्रश्‍न 15- डायनमों का क्‍या कार्य है।
उत्‍तर - यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में बदलना ।
प्रश्‍न 16- माइक्रोफोन का कार्य क्‍या है।
उत्‍तर - ध्‍वनि ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में बदलना ।
प्रश्‍न 17- ट्यूबलाइट का क्‍या कार्य है।
उत्‍तर - वैद्युत ऊर्जा को प्रकाशीय ऊर्जा में बदलना ।
प्रश्‍न 18- किसी वस्‍तु का संवेग दुगना कर दिया जाए तो गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी ।
उत्‍तर - 4 गुनी ।
प्रश्‍न 19- शक्ति का मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर - वॉट ।
प्रश्‍न 20- एक मशीन 100 जूल कार्य 10 सेंकेड में करती है तो उसकी शक्ति क्‍या होगी ।
उत्‍तर - 10 ।
प्रश्‍न 21- प्‍याज किसका परिवर्तित रूप है।
उत्‍तर - तने का ।
प्रश्‍न 22- आवृति की इकाई क्‍या है।
उत्‍तर - हर्ट्ज ।
प्रश्‍न 23- साबूदाना किससे प्राप्‍त होता है।
उत्‍तर - साइकस से ।
प्रश्‍न 24- जडें किस भाग से विकसित होती है।
उत्‍तर - मूलांकुर से ।
प्रश्‍न 25- एम्पियर किसका मात्रक है।
उत्‍तर - विद्युत धारा का ।
प्रश्‍न 26- भारतीय वानस्‍पतिक सर्वेक्षण का मुख्‍यालय कहा स्थित है ।
उत्‍तर - कोलकता में ।
प्रश्‍न 27- स्‍तम्‍भ मूल होती है।
उत्‍तर - अपस्‍थानिक जड़ें ।
प्रश्‍न 28- गाजर एक प्रकार से क्‍या है।
उत्‍तर - जड़ ।
प्रश्‍न 29- पराश्रव्‍य तरंगों की आवृति कितनी होती है।
उत्‍तर - 20000 हर्ट्ज से अधिक ।
प्रश्‍न 30- लाइकेन किसके सूचक होते है।
उत्‍तर - वायु प्रदूषण के ।
प्रश्‍न 31- दूरबीन का आविष्‍कार किसने किया ।
उत्‍तर - गैलीलियो ने ।
प्रश्‍न 32- रडार का आविष्‍कार किसने किया ।
उत्‍तर - टेलर व यंग ने ।
प्रश्‍न 33- गैस इंजन की खोज किसने की ।
उत्‍तर - डैमलर ने ।
प्रश्‍न 34- महासागर में डूबी वस्‍तुओं की स्थिति जानने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
उत्‍तर - सोनार ।
प्रश्‍न 35- सापेक्ष आर्द्रता किससे मापी जाती है।
उत्‍तर - हाइग्रोमीटर से ।
प्रश्‍न 36- रडार का क्‍या उपयोग है।
उत्‍तर - रेडियों तरंगों द्वारा वस्‍तुओं की स्थिति ज्ञात करने में ।
प्रश्‍न 37- साइक्‍लोट्रॉन किसको त्‍वरित करने के लिए प्रयुक्‍त किया जाता है।
उत्‍तर - परमाणु को ।
प्रश्‍न 38- तारों के मध्‍य दूरी मापने की इकाई क्‍या है।
उत्‍तर - प्रकाश वर्ष ।
प्रश्‍न 19- साइक्‍लोट्रॉन का क्‍या कार्य है।
उत्‍तर - आवेशित कणों को ऊर्जा प्रदान करता है।
प्रश्‍न 40- नैनोमीटर द्वारा क्‍या मापा जाता है।
उत्‍तर - गैसों का दाब ।

General Science 53

प्रश्‍न 1- जब एक पत्‍थर को चांद की सतह से पृथ्‍वी पर लाया जाता है, तो-
उत्‍तर - इसका भार बदल जाएगा, परन्‍तु द्रव्‍यमान नहीं
प्रश्‍न 2- जेट इंजन किसके संरक्षण के सिद्धान्‍त पर काम करता है-
उत्‍तर - रैखिक संवेग के
प्रश्‍न 3- चन्‍द्रमा पर वायुमण्‍डल नहीं होने का क्‍या कारण है-
उत्‍तर - इस पर गैस अणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्‍य मूल वेग से कम होता है
प्रश्‍न 4- वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धांत है-
उत्‍तर - अपकेन्‍द्रण
प्रश्‍न 5- जब दूध को प्रबल ढंग से मथा जाता है, तो उसमें से क्रीम किस कारण से अलग हो जाती है-
उत्‍तर - अपकेन्‍द्रीय बल
प्रश्‍न 6- कोई साइकिल सवार किसी मोड़ से घूमता है, तो वह-
उत्‍तर - अंदर की ओर झुकता है
प्रश्‍न 7- स्‍वचालित वाहनों में द्रवचालित ब्रेकों का इस्‍तेमाल वस्‍तुत: किस नियम का सीधा अनुप्रयोग है-
उत्‍तर - पास्‍कल का नियम
प्रश्‍न 8- सीढी पर चढने में अधिक ऊर्जा खर्च होती है, क्‍योंकि -
उत्‍तर - व्‍यक्ति गुरूत्‍व के विरूद्ध कार्य करता है
प्रश्‍न 9- जब एक चल वस्‍तु की गति दुगुनी हो जाती है तो उसकी गतिज ऊर्जा -
उत्‍तर - चौगुनी हो जाती है
प्रश्‍न 10- डायनेमो परिवर्तित करता है-
उत्‍तर - यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
प्रश्‍न 11- सूर्य की ऊर्जा उत्‍पन्‍न होती है-
उत्‍तर - नाभिकीय संलयन द्वारा
प्रश्‍न 12- प्रेशर कुकर में खाना कम समय में पकता है, क्‍योंकि -
उत्‍तर - अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ जाता है
प्रश्‍न 13- हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्‍बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्‍योंकि-
उत्‍तर - वायुदाब घट जाता है
प्रश्‍न 14- उड़ान से पहले हवाई जहाज दौड़-मार्ग पर दौड़ाया जाता है -
उत्‍तर - कार्यकारी वायुदाब बढाने के लिए
प्रश्‍न 15- समतल की अपेक्षा पर्वतों पर सांस लेना क्‍यों कठिन होता है -
उत्‍तर - ऊंचाई के बढने पर वायुदाब घट जाता है और ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता बढ़ जाती है
प्रश्‍न 16- वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि मौसम-
उत्‍तर - तूफानी होगा
प्रश्‍न 17- हम दलदली सड़कों पर क्‍यों फिसलते हैं -
उत्‍तर - घर्षण की कमी
प्रश्‍न 18- साबुन के बुलबुले के अन्‍दर का दाब-
उत्‍तर - वायुमण्‍डलीय दाब से अधिक होता है
प्रश्‍न 19- हवाई जहाज में फाउन्‍टेन पैन से स्‍याही बाहर निकल आती है, क्‍योंकि-
उत्‍तर - ऊंचाई बढने से वायुदाब में कमी आती है
प्रश्‍न 20- रेल की पटरी के नीचे लकड़ी या कांक्रीट की चौड़ी पटिटयां लगाई जाती है, जिससे कि-
उत्‍तर - रेलगाड़ी द्वारा लगाया गया दाब कम हो जाए
प्रश्‍न 21- एक कटा हुआ हीरा क्‍यों जगमगाता है -
उत्‍तर - पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
प्रश्‍न 22- सूर्य ग्रहण कब होता है-
उत्‍तर - प्रतिपदा (अमावस्‍या)
प्रश्‍न 23- चन्‍द्र ग्रहण घटित होता है-
उत्‍तर - पूर्णिमा के दिन
प्रश्‍न 24- प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जिसे कहते हैं-
उत्‍तर - फोटॉन
प्रश्‍न 25- प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है-
उत्‍तर - अनुप्रस्‍थ तरंग
प्रश्‍न 26- प्रकाश के विद्युत चुम्‍बकीय स्‍वरूप की खोज किसने की-
उत्‍तर - मैक्‍सवेल
प्रश्‍न 27- किसने सर्वप्रथम यह दिखलाया कि प्रकाश तरंगों का विवर्तन होता है-
उत्‍तर - ग्रेमाल्‍डी
प्रश्‍न 28- प्रकाश विकिरण की प्रकृति होती है-
उत्‍तर - तरंग एवं कण दोनों के समान
प्रश्‍न 29- माध्‍यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति-
उत्‍तर - वैसी ही रहती है
प्रश्‍न 30- प्रकाश का वेग अधिकतम रहता है-
उत्‍तर - निर्वात
प्रश्‍न 31- ईको साउण्डिग प्रयोग होता है-
उत्‍तर - समुद्र की गहराई मापने के लिए
प्रश्‍न 32- ध्‍वनि की तीव्रता को मापने की इकाई है -
उत्‍तर - डेसीबल
प्रश्‍न 33- मेघ गर्जना सुनने पर व्‍यक्ति अपना मुंह खोलता है, जिससे कि-
उत्‍तर - दोनों कानों के कर्णपटल पर वायु के दाब को बराबर करने के लिए
प्रश्‍न 34- मनुष्‍यों के लिए मानक ध्‍वनि स्‍तर है-
उत्‍तर - 60 db
प्रश्‍न 35- एकॉस्टिक विज्ञान है-
उत्‍तर - ध्‍वनि से संबंधित
प्रश्‍न 36- एक जैव पद्धति जिसमें पराश्रव्‍य ध्‍वनि का उपयोग किया जाता है-
उत्‍तर - सोनोग्राफी
प्रश्‍न 37- डॉप्‍लर प्रभाव संबंधित है -
उत्‍तर - ध्‍वनि से
प्रश्‍न 38- रेडियो का समस्‍वरण उदाहरण है-
उत्‍तर - अनुनाद
प्रश्‍न 39- सोनार अधिकांशत: प्रयोग में लाया जाता है-
उत्‍तर - नौसंचालकों द्वारा
प्रश्‍न 40- स्‍टेथोस्‍कोप ध्‍वनि के किस सिद्धांत पर कार्य करता है-
उत्‍तर - परावर्तन

General Science 52

प्रश्‍न 1- सबसे अधिक तीव्रता की ध्‍वनि कौन उत्‍पन्‍न करता है।
उत्‍तर - बाघ ।
प्रश्‍न 2- जब ध्‍वनि तरंग चलती है, तो वे अपने साथ ले जाती है।
उत्‍तर - ऊर्जा ।
प्रश्‍न 3- सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है।
उत्‍तर - किरीट ।
प्रश्‍न 4- सूर्य की किरण में कितने रंग होते है।
उत्‍तर - 7 ।
प्रश्‍न 5- टाइपराइटर (टंकण मशीन) के आविष्‍कारक कौन है।
उत्‍तर - शोल्‍स ।
प्रश्‍न 6- सिरका को लेटिन भाषा में क्‍या कहा जाता है।
उत्‍तर - ऐसीटम ।
प्रश्‍न 7- कपडों से जंग के धब्‍बे हटाने के लिये प्रयोग किया जाता है।
उत्‍तर - ऑक्‍जैलिक अम्‍ल ।
प्रश्‍न 8- गन्‍ने में लाल सड़न रोग किसके कारण उत्‍पन्‍न होता है।
उत्‍तर - कवकों द्वारा ।
प्रश्‍न 9- आम का वानस्‍पतिक नाम क्‍या है।
उत्‍तर - मेंगीफेरा इण्डिका ।
प्रश्‍न 10- कॉफी पाउडर के साथ मिलाया जाने वाला चिकोरी चूर्ण प्राप्‍त होता है।
उत्‍तर - जडों से ।
प्रश्‍न 11- S.I. पद्धति में चाल का मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर - मी. / से.
प्रश्‍न 12- घन कोण का मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर - स्‍टेरेडियन ।
प्रश्‍न 13- वेग परिवर्तन की दर को क्‍या कहते है।
उत्‍तर - त्‍वरण ।
प्रश्‍न 14- पृथ्‍वी तल पर गुरूत्‍वीय त्‍वरण का मान कितना होता है।
उत्‍तर - -9.8 मी. / से2 ।
प्रश्‍न 15- यदि कोई वस्‍तु विरामावस्‍था में हो, तो उसका वेग कितना होगा ।
उत्‍तर - शून्‍य ।
प्रश्‍न 16- किसी वस्‍तु द्वारा एक सेकेंड में चली गई दूरी क्‍या कहलाती है।
उत्‍तर - चाल ।
प्रश्‍न 17- न्‍यूटन की गति का प्रथम नियम क्‍या है।
उत्‍तर - जड़त्‍व का नियम ।
प्रश्‍न 18- क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया का होना किसका नियम है।
उत्‍तर - न्‍यूटन का तृतीय नियम ।
प्रश्‍न 19- न्‍यूटन के गति के नियम किस पुस्‍तक में प्रतिपादित किए गये ।
उत्‍तर - प्रिसिपिया में ।
प्रश्‍न 20- गति के प्रथम नियम को अन्‍य किस नाम से जाना जाता है।
उत्‍तर - गैलिलियों का नियम या जडत्‍व का नियम ।
प्रश्‍न 21- पालक के पत्‍तों में किसकी मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है।
उत्‍तर - लोहा ।
प्रश्‍न 22- निद्रा रोग नामक बीमारी होती है।
उत्‍तर - ट्रिपैनोसोमा नाम के एककोशीय जीव से ।
प्रश्‍न 23- जीवाश्‍म वनस्‍पति विज्ञान में अध्‍ययन किया जाता है।
उत्‍तर - जीवाश्‍मों का ।
प्रश्‍न 24- डेसीबल किसे नापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
उत्‍तर - वातावरण में ध्‍वनि को नापने में ।
प्रश्‍न 25- प्रोटॉन की खोन किसने की थी ।
उत्‍तर - रदफोर्ड ने ।
प्रश्‍न 26- परमाणु के नाभिक में कौन से कण हेाते है।
उत्‍तर - प्रोटॉन एवं न्‍यूट्रॉन ।
प्रश्‍न 27- क्‍वार्टज घडि़या किस सिद्धांत के अनुसार कार्य करती है।
उत्‍तर - दाब विद्युत प्रभाव ।
प्रश्‍न 28- पोलियो का वाइरस शरीर में प्रवेश करता है।
उत्‍तर - दूषित भोजन तथा जल से ।
प्रश्‍न 29- गाड़ी खीचता हुआ घोड़ा किस बल के कारण आगे बढ़ता है।
उत्‍तर - पृथ्‍वी द्वारा घोड़े के पैरों पर आरोपित बल से ।
प्रश्‍न 30- किस रूधिर वर्ग का व्‍यक्ति सर्वदाता होता है।
उत्‍तर - O !
प्रश्‍न 31- दूध की शुद्धता की जॉच किस यंत्र द्वारा की जाती है।
उत्‍तर - लैक्‍टोमीटर द्वारा ।
प्रश्‍न 32- वायुमंडलीय दाब को किस यंत्र से मापते है।
उत्‍तर - बैरोमीटर से ।
प्रश्‍न 33- यदि अचानक बैरोमीटर का पाठ्यांक गिर जाता है तो यह क्‍या संकेत देता है।
उत्‍तर - आंधी आने की संभावना ।
प्रश्‍न 34- यदि बैरोमीटर का पाठ्यांक धीरे धीरे गिरता है तो क्‍या संकेत देता है।
उत्‍तर - वर्षा होने की संभावना ।
प्रश्‍न 35- समुद्र तल से नीचे जाने पर वायुमंडलीय दाब पर क्‍या प्रभाव पड़ता है।
उत्‍तर - बढ़ता है।
प्रश्‍न 36- पारे का हिमांक कितना होता है।
उत्‍तर - 39 डिग्री सेल्सियस ।
प्रश्‍न 37- पानी के ऊपर तेल क्‍यो तैरता है।
उत्‍तर - तेल का पृष्‍ठ तनाव पानी से कम होता है।
प्रश्‍न 38- जल की बूंद किसके कारण गोल होती है।
उत्‍तर - पृष्‍ठ तनाव के कारण ।
प्रश्‍न 39- दाब किस प्रकार की राशि है।
उत्‍तर - अदिश राशि ।
प्रश्‍न 40- आर्किमिडीज किस देश से संबंधित थे ।
उत्‍तर - ग्रीस से ।

General Science 51

प्रश्‍न 1- हल्‍दी के पौधे का खाने योग्‍य हिस्‍सा कौन सा है।
उत्‍तर - प्रकन्‍द ।
प्रश्‍न 2- भोजपत्र उत्‍पन्‍न होता है।
उत्‍तर - बेटुला की छाल से ।
प्रश्‍न 3- 'क्षोभमण्‍डल' शब्‍द किस वैज्ञानिक ने सबसे पहले प्रयोग किया था ।
उत्‍तर - तिसरॉं द बोर ।
प्रश्‍न 4- पृ‍थ्‍वी से वापस होने वाले सौर विकरण को क्‍या कहते है।
उत्‍तर - पार्थिक विकिरण ।
प्रश्‍न 5- द्वीपों की संख्‍या सर्वाधिक कहॉ है।
उत्‍तर - प्रशान्‍त महासागर में ।
प्रश्‍न 6- सर्वाधिक लवणता वाला सागर कौन सा है।
उत्‍तर - वॉन लेक ।
प्रश्‍न 7- किस प्रकार की मृदा का निर्माण रेगिस्‍तानी या उप रेगिस्‍तानी जलवायु दशाओं के अंतर्गत होता है।
उत्‍तर - एरिडोसॉल ।
प्रश्‍न 8- जल में पनपने वाले पौधे क्‍या कहलाते है।
उत्‍तर - हाइड्रोफाइट्स ।
प्रश्‍न 9- मालाबार क्षेत्र में किस प्रकार की वनस्‍पति मिलती है।
उत्‍तर - वर्षा वन ।
प्रश्‍न 10- एक्‍स - रे का आविष्‍कार किसने किया था ।
उत्‍तर - रॉंटजन ।
प्रश्‍न 11- प्रथम वर्ग के उत्‍तोलक कौन से है।
उत्‍तर - तुला , कैंची , प्‍लास , बच्‍चों कें झूलने का तख्‍ता ।
प्रश्‍न 12- द्वितीय वर्ग के उत्‍तोलक कौन से है।
उत्‍तर - सरोता , नींबू निचोड़ने की मशीन ।
प्रश्‍न 13- तृतीय वर्ग के उत्‍तोलक कौन से है।
उत्‍तर - चिमटा , हल ।
प्रश्‍न 14- सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है क्‍यों ।
उत्‍तर - बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।
प्रश्‍न 15- एक लड़की झूले पर बैठी झूल रही है। उसकें खड़े हो जाने पर आवर्त काल पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा ।
उत्‍तर - आवर्त काल कम हो जाएगा ।
प्रश्‍न 16- C.G.S. पद्धति में कार्य की इकाई क्‍या है।
उत्‍तर - अर्ग / डाइन सेमी. ।
प्रश्‍न 17- M.K.S. पद्धति में कार्य का मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर - जूल ।
प्रश्‍न 18- 1 जूल कितने अर्ग के बराबर होता है।
उत्‍तर - 107 अर्ग ।
प्रश्‍न 19- 1 मेगावॉट कितने वॉट के तुल्‍य होता है।
उत्‍तर - 1000000 ।
प्रश्‍न 20- 1 अश्‍व शक्ति कितने वॉट के बराबर होती है।
उत्‍तर - 746 वॉट ।
प्रश्‍न 21- वनस्‍पति विज्ञान के जनक कौन है।
उत्‍तर - थियोफ्रेस्‍टस ।
प्रश्‍न 22- किसे वर्गिकी का पितामह कहा जाता है।
उत्‍तर - कार्ल वार्न लीनियस ।
प्रश्‍न 23- जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ।
उत्‍तर - ल्‍यूवेन हॉक ने ।
प्रश्‍न 24- कौन से पौधों में नाइट्रोजन स्‍थायीकरण की क्षमता होती है।
उत्‍तर - चना एवं अन्‍य दलहन ।
प्रश्‍न 25- भोजन की विषाक्‍तता उत्‍पन्‍न होती है।
उत्‍तर - क्‍लोस्‍ट्रीडियम बोटूलीनम द्वारा ।
प्रश्‍न 26- वास्‍‍तविक केन्‍द्रक किसमें अनुपस्थित होता है।
उत्‍तर - जीवाणुओं में ।
प्रश्‍न 27- वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवकों को क्‍या कहते है।
उत्‍तर - कार्टीकोल्‍स ।
प्रश्‍न 28- वन अनुसंधान संस्‍थान कहा स्थित है।
उत्‍तर - देहरादून में ।
प्रश्‍न 29- कौन खुजली के रोग स्‍केबीज का करण है।
उत्‍तर - कवक ।
प्रश्‍न 30- दूध के दही के रूप में जमने का करण है।
उत्‍तर - लैक्‍टोबैसिलस ।
प्रश्‍न 31- बादलों की चमक पहले और गर्जन बाद में सुनाई देती है। इसका क्‍या कारण है।
उत्‍तर - प्रकाश की चाल अधिक व ध्‍वनि की चाल कम होती है।
प्रश्‍न 32- साधारण बातचीत की ध्‍वनि की तीव्रता कितनी होती है।
उत्‍तर - 30 - 40 डेसीबल ।
प्रश्‍न 33- ध्‍वनि तरंगें किसके कारण प्रतिध्‍वनि उत्‍पन्‍न करती है।
उत्‍तर - परावर्तन के कारण ।
प्रश्‍न 34- डॉप्‍लर प्रभाव किससे सम्‍बन्धित है।
उत्‍तर - ध्‍वनि से ।
प्रश्‍न 35- किस प्रकार की तरंगों का प्रयोग रात्री दृष्टि उपकरण में किया जाता है।
उत्‍तर - अवरक्‍त किरणों का ।
प्रश्‍न 36- समुद्र की गहराई किस यंत्र से मापी जाती है।
उत्‍तर - फदोमीटर से ।
प्रश्‍न 37- सूक्ष्‍म वस्‍तुओं को देखने के लिए किस प्रकार के यंत्र का उपयोग किया जाता है।
उत्‍तर - माइक्रोस्‍कोप ।
प्रश्‍न 38- वर्षा को किस यंत्र से मापा जाता है।
उत्‍तर - रेनगेज ।
प्रश्‍न 39- भूकम्‍प की तीव्रता किस यंत्र से मापी जाती है।
उत्‍तर - सेस्‍मोग्राफ से ।
प्रश्‍न 40- सूर्य की किरणों की तीव्रता किस यंत्र से मापी जाती है।
उत्‍तर - एक्टिओमीटर ।

Science 50 (आंखों)

आंखों के बारे में 15 रोचक तथ्य
1. हम असल में केवल 3 ही रंग देख पाते है: नीला, लाल और हरा. बाकी सारे रंग इन्हीं तीनों को मिलाकर बनते है. इन तीनों की मदद से हम 1 करोड़ रंग पहचान लेते है.
2. हमारा आधे से ज्यादा दिमाग आंखो को ही संभालने में लगा रहता है. (approx. 65%)

3. आंखो को कंट्रोल करने वाली मसल्स शरीर में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है. फोकस करने वाली मसल्स दिन में 10 लाख बार हिलती है. आपकी टांगो की मसल्स को इतना ही काम करने के लिए एक दिन में करीब 80km पैदल चलना पड़ेगा.
4. हमारी आंखो में जबरदस्त मेडिकल पाॅवर होती है. इनमें धूल, मिट्टी को छानने की क्षमता होती है. और बाईचांस आँख के शीशे पर थोड़ी बहुत स्क्रेच लग भी जाती है तो आंख उसे 48 घंटे के अंदर ठीक कर लेती है.
5. हमारी आंखे केवल दो कोशिकाओं (cells) की वजह से देख पाती है. Rod cells और Cone cells. हमारी आंखो में 13 करोड़ rod और 70 लाख cone cells होती है. Rod cells की मदद से ही आप अंधेरे में देख पाते है.
6. आदमी की आंख 576 मेगापिक्सल की है. इसे एक जगह फोकस करने में केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है. इस जितना तेज और साफ कैमरा बनाना वैज्ञानिकों की समझ से परे है.
7. हमारी आंखो का कलर ‘melalin’ पर निर्भर करता है. नीली आंखो वाले लोगो में ज्यादा मेलालिन पाया जाता है.
8. कुछ लोगो की दोनो आँखो का रंग अलग-अलग होता है. इसे Hererochromia कहा जाता है.
9. यदि आपको नजदीक का दिखाई नही देता तो आपकी आँखो के गोले (eyeball) बड़े होते है और यदि आपको दूर का नही दिखाई देता तो ये गोले छोटे होते है.
10. नीली आँखो वाले लोग सूर्य की चमक दूसरों के मुकाबलें कम सह पाते है. और आज से 10,000 साल पहले धरती पर एक भी नीली आंखो वाला इंसान नही था. मतलब, आज धरती पर मौजूद सभी नीली आंखो वाले लोगो का पूर्वज एक ही था जो 10 हजार साल पहले पैदा हुआ था.
11. नवजात बच्चा 15 इंच की दूरी तक ही ठीक से देख पाता है. और जन्म से लेकर मौत तक आपकी आँखो का एक ही साइज रहता है. ये घटती बढ़ती नही.
12. आंखे, शरीर का दूसरा सबसे जटील (पेचीदा, complex) अंग है. (दिमाग के बाद). जिसमें 20 लाख पार्टस होते है और यह हर घंटे 4.5kb (0.034 MB) जानकारी का आदान-प्रदान करती रहती है.
13. रोने पर आपकी नाक इसलिए बहती है क्योंकि आंसू नाक के रास्ते रिसने लगते है.
14. पूरी आंख में केवल cornea (काॅर्निया) ही ऐसा टिशू है जिसमें खून नही होता. इस कारण से कार्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नही पड़ती. आंखो की कई सर्जरी में शार्क मछली की आंख का cornea यूज़ किया जाता है क्योंकि यह इंसान की cornea के बिल्कुल समान होता है.
15. जब आप किसी से बात करते है तो पलकें ज्यादा झपकती है पर जब आप कंप्यूटर स्क्रीन या कागज पर कुछ पढ़ रहे होते है तो कम झपकतीं है – इसलिए आपकी आंखे ज्यादा थकती है.

Science 49 (तत्व तथा किरणें खोजकर्ता)

तत्व तथा खोजकर्ता

हीलियम - सर विलियम रामसे, पी०टी० क्लीव और एन० लैंग्लेट
क्सीनन - सर विलियम रामसे और एम० डब्ल्यु० टैवर्स
नीयन - सर विलियम रामसे और एम० डब्ल्यु० टैवर्स
आर्गन - सर विलियम रामसे और लॉर्ड रेले
राडोण - सर विलियम रामसे और आर० विठ्लॉ-ग्रे
क्रीप्टोण - सर विलियम रामसे और एम० डब्ल्यु० टैवर्स
मैग्नीशियम - हम्फ्री डेवी
बेरियम - हम्फ्री डेवी
पोटैशियम - हम्फ्री डेवी
कैल्शियम - हम्फ्री डेवी
बोरोन - हम्फ्री डेवी
सोडियम - हम्फ्री डेवी
थोरियम - जॉन्स जैकोब बेर्ज़लियस
एक्टिनियम - आंद्रे लुइस डेबियर्न
पोलोनियम - मैरी क्यूरी
यूरेनियम - मार्टिन हेनरिक क्लापरॉथ
रेडियम - मैरी क्यूरी और पियरे क्यूरी
प्लूटोनियम - ग्लेन टी सीबॉर्ग, एडविन मैकमिलन, जोसेफ डब्ल्यू कैनेडी और आर्थर व्हाल


विभिन्न किरणें एवं उनके खोजकर्ता

अवरक्त किरणें - हरशैल
लघु तरंगे - हर्ट्ज
पराबैगनीं किरणें - रिचर
गामा किरणें - बैकुरल
द्रश्य किरणें - न्युटन
एक्स किरणें - राएंटजन
दीध्र किरणें - मरकोनी

Science 48 (महत्वपूर्ण धातुओं के नाम और उनके अयस्कों की सूची)

मिश्र धातुएं और उनके उपयोग
जर्मन सिल्वर - बर्तन, मूर्तियाँ आदि बनाने में
स्टेनलैस स्टील - बर्तन,चिकित्सा के औजार आदि बनाने में
बैल मैटल - घण्टे, पुर्जे
डैंटल मिश्रधातु - दांतों में भरने के लिए
एल्नीको - स्थाई चुम्बक
सोल्डर - टांका लगाने में
मैग्नेलियम - वायुयान तथा जहाजो को बनाने में
टाइप मैटल - छपाई में
कॉन्सटेनटन - तार,विद्दुतीय यंत्र बनाने में
कांसा - बर्तन, मूर्तियाँ आदि बनाने में
गन मैटल - बंदूकें, हथियार, मशीनों के पुर्जे आदि बनाने में
ब्युटेन - बर्तन बनाने में
पीतल - तार, मशीनों के पुर्जे,बर्तन आदि बनाने में
एल्युमिनियम ब्रांज - सिक्के, सस्ते आभूषण आदि बनाने में

महत्वपूर्ण धातुओं के नाम और उनके अयस्कों की सूची

तांबा - कैल्कोपाइराइट, क्यूप्राइट, एजूराइट, मैलाकाइट,
चांदी - अर्जेटाइट, नेटिव सिल्वर, एजूराइइट, सिल्वर, एजूराइट
पोटेशियम - पोटेशियम कार्बोनेट, पोटेशियम नाइटे्ट
एंटीमनी (सुरमा) - स्टिबनाइट
सोडियम - सोडियम क्लोराइड, बोरेक्स (सुहागा), सोडियम नाइट्रेट, सोडियम कार्बोनेट, सोडियम सल्फेट
सोना - कालवेराइट एवं सिल्वेनाइट
एल्युमीनियम - बॉक्साइट, क्रामोलाइट, कोरंडम, डायस्पॉर
निकिल - मिलेराइट
कैल्सियम - कैल्सियम काबरोनेट
जस्ता (जिंक) - जिंक ब्लैड, जिंकाइट, कैलामीन
लेड - गैलेना
मैगनीज - पाइरा लुसाइट, मैगनाइट
जिप्सम - फ्लूओस्पार, फास्फोराइट
पारा (मर्करी) - सिनाबार
टिन - कैसिराइट
सोडियम - चिली साल्टपीटर (खनिज लवण)
मैग्नीशियम - मैग्नेसाइट, एप्सोसाइट, डोलामाइट, कार्नेलाइट
लोहा - मैग्नेटाइट, हेमेटाइट, सिडेराइट, लाइमोनाइट, आयरन पाइराइट
सीसा - गैलेना, एंग्लेसाइट

Science 47 (विटामिन)

विटामिन की कमी से होने वाले रोग
A - रतौंधी
B - बेरीबेरी
C - स्कर्वी
D - रिकेट्स
E - बांझपन
K - हेमोरेजिक

विटामिन्स तथा उनके रासायनिक नाम
A - रेटिनॉल
B1 - थायमिन
B2 - राइबोफ्लेविन
B5 - निकोटिनामाइड
B6 - पिरीडॉक्सिन
B12 - कोबालैमीन
C - एस्कार्बिक अम्ल
D - कैल्सिफेरॉल
E - टॉकोफेरॉल
K - फिलोक्वीनोन

Science 46 (रसायन विज्ञान)


  1. व्यापारिक नाम, रासायनिक नाम और सूत्र
  2. एल्कोहल - एथिलएल्कोहल - C2H5OH
  3. जिप्सम - कैल्सियमसल्फेट - CaSO4.2H2O
  4. धोने का सोडा - सोडियमकार्बोनेट - Na2CO3
  5. चाक - कैल्सियमकार्बोनेट - CaCO3
  6. फिटकरी - पोटैसियम एलुमिनियमसल्फेट - K2SO4Al2(SO4)3.24H2O
  7. खाने का सोडा - सोडियमबाईकार्बोनेट - NaHCO3
  8. सुहागा - बोरेक्स - Na2B4O7.10H2O
  9. कास्टिक पोटाश - पोटेशियम हाईड्राक्साईड - KOH
  10. स्लेट - सिलिका एलुमिनियम आक्साईड - Al2O32SiO2.2H2O
  11. हरा कसीस - फैरिकसल्फेट - Fe2(SO4)3
  12. चूना - कैल्सियम आक्साईड - CaO
  13. शोरा - पोटैसियमनाइट्रेट - KNO3
  14. सिरका - एसिटिक एसिड का तनुघोल - CH3COOH
  15. लालदवा - पोटैसियम परमैगनेट - KMnO4
  16. नीला थोथा - कॉपरसल्फेट - CuSO4
  17. लालसिंदूर - लैडपरआक्साईड - Pb3O4
  18. बुझाचूना - कैल्सियम हाईड्राक्साईड - Ca(OH)2
  19. स्प्रिट - मैथिलएल्कोहल - CH3OH
  20. अंगूरकासत - ग्लूकोज - C6H12O6
  21. नौसादर - अमोनियमक्लोराईड - NH4Cl
  22. शुष्क बर्फ - ठोसकार्बन- डाई- आक्साईड - CO2
  23. लाफिंगगैस - नाइट्रसआक्साईड - N2O
  24. मंड - स्टार्च - C6H10O5

General Science 45

General Science

1. माइकोलॉजी में अध्ययन किया जाता है - कवक का
2. कोलॉइड नहीं है - रक्त
3. न्यूक्लिऑन नाम सामान्यत: हैं - प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
4. मानव में गुर्दे का रोग किसके प्रदूषण से होता है - कैडमियम (Cd)
5. 'गन मेटल' अयस्क है - तांबा, टिन और ज़िंक का
6. जल से हल्का होता है - सोडियम
7. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है - तृतीय नियम
8. माचिस की तीली के एक सिरे पर लगा मसाला मिश्रण है - लाल फॉस्फोरस और गंधक का
9. पोजिट्रॉन है एक - धनावेशित इलेक्ट्रॉन
10. बॉक्साइट प्रमुख अयस्क है - ऐलुमिनियम का
11. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह है - न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
12. लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का कारण है - सल्फर यौगिक
13. भारी जल एक प्रकार का है - मंदक
14. एग्रोफ़ोरेस्ट्री है - कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना
15. बी.सी.जी. का टीका बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है - क्षय रोग
16. मोनाजाइट अयस्क है - थोरियम का
17. सर्वाधिक स्थायी तत्त्व है - सीसा
18. कार्नेलाइट खनिज है - मैग्नीशियम का
19. सामान्य ट्यूबलाइट में गैस होती है - आर्गन के साथ मरकरी वेपर
20. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल - हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
21. प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली ऑक्सीजन का स्रोत है - जल
22. जल में आसानी से घुलनशील है - नाइट्रोजन
23. एक्सो-बायोलॉजी (Exo-biology)में अध्ययन किया जाता है - बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन का
24. वैज्ञानिक ‘एडबर्ड जेनर’ किस रोग से सम्बन्धित है - चेचक
25. जो तत्व ऑक्सीजन पर प्रतिक्रिया नहीं करता है - आयोडीन

General Science 44

General Science

1. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का - तीसरा नियम है
2. दाब का मात्रक - पास्कल
3. सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल होता है - 2 सेकेण्ड
4. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? - बैगनी
5. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तो उसका ताप - बढ़ जाता है
6. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला बर्ताव करता है - एक अवतल लेंस कि तरह
7. इन्द्रधनुष में कितने रंग --- सात रंग
8. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में दर्पण लगा होता है - उत्तल दर्पण
9. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री प्रयोग करते हैं - स्प्रिंग घड़ी
10. 'वेन्चुरीमीटर' से ज्ञात करते हैं - जल के प्रवाह की दर
11. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्व है - गंधक
12. ध्वनि की चाल सबसे अधिक - इस्पात में
13. वनस्पति विज्ञान के जनक - थियोफ्रेस्टस
14. विद्युत प्रेस का आविष्कार किया - हेनरी शीले
15. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित है - बैंगलोर में
16. रेडियोऐक्टिवता की खोज की - हेनरी बेकरल
17. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण - पलायन वेग
18. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि - प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है
19. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल - 2% बढ़ जायेगा
20. क्यूरी (Curie)इकाई का नाम है - रेडियोएक्टिव धर्मिता
21. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश - संयुक्त राज्य अमरीका
22. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है - ध्वनि की चाल से अधिक
23. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक - बढ़ता है
24. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक - -0° K
25. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं - उपधातु

General Science 43

General Science

1. वायु को सबसे अधिक प्रदूषित करता है - कार्बन मोनोक्साइड
2. पेनीसिलीन की खोज किसने की - अलेक्ज़ेण्डर फ्लेमिंग
3. फूलगोभी का खाने योग्य भाग होता है - पुष्पक्रम
4. कच्चे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है - एसिटिलीन
5. अंकुरण के लिए आवश्यकता नहीं होती है --- प्रकाश की
6. मानव शरीर में पसलियों के जोड़े होते हैं - 12
7. एड्स वायरस होता है - एक सूची आर.एन.ए
8. कुनैन प्राप्त होता है --- सिनकोना से
9. पौधे का कौन-सा भाग श्वसन क्रिया करता है - पत्ती
10. नारियल का खाने योग्य भाग - भ्रुणपोष
11. वृक्षों की आयु निर्धारित की जाती है - वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
12. आम के पौधे का वानस्पतिक नाम है - मेन्जीफेरा इण्डिका
13. शैवालों की कोशिका भित्ति बनी होती है - सेल्यूलोज
14. साधारण मानव में गुणसूत्रों की संख्या होती है - 46
15. गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हार्मोन की सुई लगाई जाती है - ऑक्सीटोसिन
16. वाशिंग मशीन का कार्य आधारित है - अपकेंद्रण
17. सिरका का रासायनिक नाम है - एथेनोइक एसिड
18. 'तना काट' आमतौर पर किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है - गन्ना
19. नेत्रदान में दाता की आँख का कौन-सा भाग उपयोग में लाया जाता है - रेटिना
20. लाइकेन सूचक है - वायु प्रदूषण
21. स्तनधारियों में लाल रुधिर कणिकाओं का निर्माण होता है? --- अस्थिमज्जा में
22. अश्रु गैस है - क्लोरोपिक्रिन
23. एडवर्ड जेनर ने खोज की - चेचक का टीका
24. मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लम्बी होती है - जांघ
25. 'मिल्क ऑफ़ मैग्निशिया' होता है - मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

General Science 42

General Science

1. लेसर सिद्धान्त पर कार्य करती है - विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
2. लेंस की क्षमता का मात्रक है - डायोप्टर
3. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस - अवतल है
4. बर्फ़ के टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं, क्योंकि - दाब अधिक होने से बर्फ़ का गलनांक घट जाता है
5. प्रकाश वर्ष होता है - एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी
6. कार में रेडियेटर का कार्य होता है - इंजन को ठण्डा रखना
7. किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं - डाप्लर प्रभाव
8. कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं - आवृति
9. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को - निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
10. पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन कहलाता है - शारीरिकी
11. रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है - रेडियों तरंगों का परावर्तन
12. तारे टिमटिमाते हैं - अपवर्तन के कारण
13. मनुष्य के शरीर का ताप होता है - 37° C
14. प्रकाश वर्ष इकाई है - दूरी की
15. माँसपेशियाँ में किसके एकत्र होने से थकान होती है? - लैक्टिक अम्ल
16. वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है - जिंक
17. प्रोटीन के पाचन में सहायक एन्जाइम - ट्रिप्सिन
18. कम्प्यूटर की IC चिप्स बनी होती हैं - सिलिकन की
19. जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया - लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
20. वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है कहलाती है - मुख्य अक्ष
21. दो या दो से अधिक तत्त्वों के मात्रा के विचार से एक निश्चित अनुपात में संयोग करने से बना पदार्थ कहलाता है - यौगिक
22. मोटर कार में शीतलन तन्त्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है? - संवहन
23. एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ कहलाता है - तत्व
24. कार्य का मात्रक है - जूल
25. समुद्र की गहराई नापने के लिए उपकरण - फ़ेदोमीटर

General Science 41

General Science

1. कोशिका के भीतर श्वसन का केन्द्र कौन होता है - माइटोकॉण्ड्रिया
2. जनसंख्या का अध्ययन कहलाता है - डेमोग्राफी
3. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है - केवल दिन में
4. मनुष्य के शरीर में 'एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका' पाया जाता है - आँत में
5. ऊर्जा के किस रूप में प्रदूषण की समस्या नहीं होती है - सौर
6. इन्द्रधनुष बनने का कारण है - वायुमंडल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन
7. मच्छर में मलेरिया परजीवी का जीवन चक्र खोजा - रोनाल्ड रॉस ने
8. सूर्य का ताप मापा जाता है - पाइरोमीटर तापमापी द्वारा
9. अत्यधिक ऊँचे ताप की माप की जाती है - पूर्ण विकिरण उत्तापमापी से
10. मलेरिया रोग का वाहक है - मादा एनाफिलिज़ मच्छर
11. मनुष्य की त्वचा किस स्थान पर सबसे मोटी होती है - तलवे पर
12. सबसे विषैली मछली है - पाषाण मछली
13. सबसे छोटा पक्षी - हमिंग बर्ड
14. मानव शरीर में 'लाल रक्त कणिकाओं' का निर्माण होता है - अस्थिमज्जा में
15. 'जेली फिश' के नाम से जाना जाता है - ऑरीलिया
16. घोंसला बनाने वाला एक मात्र साँप - किंग कोबरा
17. सूर्य विकिरण का कौन-सा भाग सोलर कुकर को गर्म कर देता है - अवरक्त किरण
18. तितली की आँखें रात में चमकती है - टेपिटम लुसिडम के कारण
19. ऊष्मा गतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है - ताप संरक्षण
20. 'पावो क्रिस्टेशस' किसका वैज्ञानिक नाम है - मोर का
21. मानव शरीर में पित्त का प्रमुख कार्य है - वसा का एन्जाइम द्वारा पाचन करना।
22. सबसे बड़ा जीवित पक्षी - शुतुरमुर्ग
23. सैल्सियस तापक्रम पर जल के क्वथनांक तथा हिमांक क्या होते हैं? --- 100°C तथा 0°C
24. वह यंत्र, जिसके द्वारा तने की वृद्धि दर सही रूप में नापी जाती है - ऑक्जेनोमीटर
25. सबसे विशाल जीवित स्तनपायी प्राणी - नीली ह्वेल

General Science 40

General Science

1. पारसेक (Parsec) इकाई है - दूरी की
2. कैण्डेला मात्रक है - ज्योति तीव्रता का
3. फाइकोलॉजी में अध्ययन किया जाता है - शैवाल
4. बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ने पर बर्फ़ का गलनांक - घट जाता है
5. वह विज्ञान जिसका सम्बन्ध जीवधारियों के अध्ययन से होता है कहलाता है - जीव विज्ञान
6. मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति लागू की गई --- 1971 ई. में
7. स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है, जबकि वायु है एक - मिश्रण
8. परमाणु नाभिक के अवयव हैं - प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
9. निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में लेंस प्रयोग किया जाता है - अवतल लेंस
10. जल एक यौगिक है, क्योंकि - इसमें रासायनिक बंधों से जुड़े हुए दो भिन्न तत्व होते हैं।
11. जूल इकाई है - ऊर्जा
12. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल होगी - 332 मी./से.
13. चमगादड़ अंधेरे में उड़ता है, क्योंकि - चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करता है।
14. धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है - सीसा
15. यदि दो उपग्रह एक ही वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो उनके - वेग समान होंगे
16. यंग प्रत्यास्थता गुणांक का SI मात्रक है - न्यूटन/मी.2
17. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में लेंस प्रयोग किया जाता है - उत्तल लेंस
18. फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को कहते हैं - फ़्लोरीकल्चर
19. सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्द्धन से सम्बन्धित अध्ययन कहलाता है - आरबोरीकल्चर
20. अधातु में धातुई चमक पायी जाती है - ग्रेफाइट,आयोडिन
21. पानी का घनत्व अधिकतम होता है - 4°C
22. एक यौगिक है - अमोनिया
23. किसी असंतुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण - बल के अनुक्रमानुपाती होता है।
24. पर्यावरण का अध्ययन जीव- विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है - पारिस्थितिकी
25. एक गुब्बारे में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो - हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी

Science 39 (जीवविज्ञान)

जीवविज्ञान

एण्टीबायोटिक्स अधिकांशतया पाये जाते है - जीवाणुओं में
हरितलवक की खोज किसने की - शिम्पर ने
कौन-सा एंजाइम लार में पाया जाता है - टाइलिन
लाइसोसोम की खोज किसने की - डी डूवे ने
पृथक्करण का नियम किसने दिया था - मेंडल
कोशिका का ऊर्जा ग्रह को क्या कहते हैं - माइटोकांड्रिया
नागफनी में प्रकाश संश्लेषी कार्य होता है - पर्णकाय स्तम्भ द्वारा
वनस्पति संवर्द्धन से संबन्धित विज्ञान की शाखा को कहते हैं - हॉट्रीकल्चर
कोशिकावाद का विचार किसने दिया - श्लाइडेन तथा शवान ने
पोधें में आवश्यकता से अधिक जल किस प्रक्रिया द्वारा बाहर निकाले जाते हैं - वाष्पोत्सजर्न
1 एंगस्ट्रोम (A) किसके बराबर होता है - 0.0001 μm
केल्प प्राप्त होता है - समुद्री शैवालों से
1 मिली माइक्रोन (mμ) किसके बराबर होता है - 10-6mm
गोबर पर उगने वाले कवक कहलाते हैं - कोप्रोफिलस
खाली चट्टानों पर उगने वाले लाइकेन को क्या कहा जाता है - सेक्सीकोल्स
70S प्रकार के राइबोसोम किस में पाए जाते हैं - प्रोकैरियोटिक तथा यूकेरियोटिक कोशिका में
जन्तुओं में होने वाली ' फूट एण्ड माउथ ' रोग किसके कारण उत्पन्न होती है - विषाणु
पर्णहरित का सूत्र क्या होता है - C55H72O5N4Mg
सभी कवक सदैव होते हैं - विविधपोषी
1 माइक्रोन (μ) किसके बराबर है - 10-6m

Science 38 (जीवविज्ञान)

जीवविज्ञान

पीडोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - भूमि का
आलू का खाने योग्य भाग - तना
मछलियों में उत्सर्जी पदार्थ क्या है - अमोनिया
अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण किसके द्वारा होता है - कूटपाद
हल्दी के पौधो का खाने योग्य हिस्सा - प्रकन्द
रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहता है - इंसुलिन के कारण
जड़े विकसित होती हैं - मूलांकुर से
जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की - ल्यूवेनहॉक
बरगद के पेड़ के तने से लटकने वाली मोटी जड़े कहलाती हैं - स्तम्भ मूल
'जीव-विज्ञान' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया - लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
राइबोसोम का मुख्य कार्य - प्रोटीन संश्लेषण
भोजन का पाचन किस प्रकार की अभिक्रिया है - उपचयन
कोशिका को सबसे पहले सूक्ष्मदर्शी द्वारा किसने देखा - रॉबर्ट हुक
पौधों को नाम देने वाले विज्ञान कहलाता है - वर्गिकी
शरीर का तापक्रम कहाँ नियंत्रित होता है - हाइपोथैलेमस
कोशिका में कितने प्रकार के आयरएनए पाए जाते हैं - 3
पुष्पों का अध्ययन कहलाता है - एन्थोलॉजी
छाया में पनपने वाले पोधें को क्या कहते हैं - सियोकाइट्स
किसके कारण पादप कोशिकाए जंतु कोशिकाओ से भिन्न है - पादप कोशिका में द्रिड कोशिका भित्ति पाई जाती है
किस शैवाल से आयोडीन प्राप्त होती है - लैमिनेरिया

Science 37 (जीवविज्ञान)

जीवविज्ञान

वे पौधे जिनमें कभी पुष्प नहीं बनते हैं, कहलाते हैं - क्रिप्टोगेम्स
दूध के दही के रूप में जमने का कारण है - लैक्टोबैसिलस
किसको केवल इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखा जा सकता है - राइबोसोम को
शैवालों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है - सेल्यूलोज
श्वसन की अभिक्रिया में खाद्य पदार्थों की परिणति क्या होती है - विघटन
इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज किसने की - नोल और रस्का ने
जीवित जीवाश्म कहलाता है - जिन्कगो
सार्स (S.A.R.S.) क्या है - विषाणु जनित रोग
कार्बोहाइड्रेट नहीं होता है - मेंथायोनीन
संसार का सबसे छोटा पुष्प - वुल्फिया
जीवाणुओं की साधारण आकृति क्या होती है - छड़ रूपी
कोशिकाओं में सबसे बड़ा कोशिकांग - लवर क्या प्लास्टिडस
स्वपोषी होता है - शैवाल
डीएनए किसका बहुलक होता है - न्यूक्लिओटाइड्स का
मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है - सेरीब्रम
प्रोकेरियोटिक तथा यूकेरियोटिक में मुख्य अंतर क्या होता है - केंद्र कला अनुपस्थित
टिक्का रोग किसमें होता है - मूंगफली
शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि - यकृत
एटीपी का निर्माण किस में होता है - माइटोकांड्रिया में
सर्वप्रथम विषाणु की खोज किसने की - इवानोवस्की

Science 36 (जीवविज्ञान)

जीवविज्ञान

स्पर्मोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - बीज
जीवन की भौतिक आधारशिला - जीव द्रव्य
ऊर्जा उत्पादन के लिए कोशिका प्रायः किसका उपयोग करती है - ग्लूकोज
वायुमंडल में सामान्यतः CO2 पाया जाता है - 0.03 %
दिव्चकराकर कुंडलिनी डीएनए का मॉडल किसने प्रस्तुत किया - वाटसन तथा क्रिक ने
मनुष्य के सूंघने की क्षमता को नियंत्रित करता है - ध्राणेंद्रिय पालि
उच्च रक्त चाप की अवस्था को क्या कहते हैं - हाइपरटेंशन
इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी में प्रकाश का स्रोत कहां होता है - इलेक्ट्रॉन किरण पुंज में
ऑक्सीजन है - एन्जाइम
केंद्रक के किस आधार पर तुलना की जाती है - प्रोकैरियोटिक तथा यूकेरियोटिक
मटर पौधा है - शाक
सबसे अधिक क्रोमोसोम किसमें पाये जाते हैं - टेरिडोफाइट्स में
आलू भूमिगत रूपान्तरित तना होता है, जिसे कहा जाता है - कन्द
जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग - पुष्प
लौंग होता है एक - शुष्क पुष्प कलिका
चाय के पौधे का वानस्पतिक नाम - थिया साइनेन्सिस
कवकों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है - काइटिन व हेमीसेल्युलोज
हल्दी के पौधो का खाने योग्य हिस्सा - प्रकन्द
नाशपाती का कौन-सा भाग खाया जाता है - गूदेदार पुष्पासन
वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है, कहलाती है - माइकोलॉजी

Science 35 (जीवविज्ञान)

जीवविज्ञान

बैक्टीरिया से फैलने वाला रोग - चेचक
मिरगी की औषधि किस लाइकेन से प्राप्त होती है - परमेलिया
किस वर्ग के पौधों में बीज बनते हैं, परन्तु बीज नग्न रूप में पौधे पर लगे रहते है - जिम्नोस्पर्म
दमा एव खांसी के रोगों में काम आने वाली औषधि इफेड्रिन किससे प्राप्त की जाती है - इफेड्रा
जापान में लोग किस लाइकेन को सब्जी के रूप में खाते हैं - इन्डोकार्पन
श्वसन मूल मिलती है - जूसिया में
लाल सागर का लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है - शैवाल
बीजों की प्रकृति किसमें उत्पन्न हुई - टेरिडोफाइट्स
मूलांकुर से विकसित होने वाली जड़ें कहलाती हैं - मूसला जड़ें
सिल्विकल्चर वनस्पति विज्ञान की वह शाखा है जिसमें वर्णन होता है - शैवालों के संवर्धन का
जीव द्रव्य जीवन का भौतिक आधार है यह किसने कहा - हक्सले ने
मूलांकुर के अतिरिक्त पौधे के किसी भी भाग से विकसित होने वाली जड़ें कहलाती है - अपस्थानिक मूल
सबसे छोटा कोशिकांग - राइबोसोम
वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है, कहलाती है - माइकोलॉजी
जीवद्रव्य की खोज किसने की - डुजारिडन ने
चेचक के लिए टीके का विकास किया था - एडवर्ड जेनर ने
कोशिका केंद्रक की खोज किसने की - रोबर्ट ब्राउन
अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण किसके द्वारा होता है - कूटपाद
कवक की खोज किसने की - हेकल
संसार का सबसे बड़ा पुष्प किसके द्वारा उत्पन्न होता है - रैफ्लीसिया द्वारा

Science 34 (मानव-शरीर)

 मानव-शरीर 
छोटी आंत्र की लम्बाई
Ans : 6.25 मीटर
यकृत का भार (पुरूष)
Ans : 1.4-1.8 किग्रा.
यकृत का भार (महिला5 में)
Ans : 1.2-1.4 किग्रा.
सबसे बड़ी ग्रंथि
Ans : यकृत
सर्वाधिक पुर्नरूदभवन कि क्षमता
Ans : यकृत में
सबसे कम पुर्नरूदभवन कि क्षमता
Ans : मस्तिष्क में
शरीर का सबसे कठोर भाग
Ans : दाँत का इनेमल
सबसे बड़ी लार ग्रंथि
Ans : पैरोटिड ग्रंथि
शरीर का सामान्य तापमान
Ans : 98.4 फ(37 c)
शरीर में रूधिर की मात्रा
Ans : 5.5 लीटर
हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (पुरूष)
Ans : 13-16 g/dl
हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (महिला में)
Ans : 11.5-14 g/dl
WBCs की कुल मात्रा
Ans : 5000-10000/cu mm.
सबसे छोटी WBC
Ans : लिम्फ्रोसाइट
सबसे बड़ी WBC
Ans : मोनोसाइड़
RBCs का जीवन काल
Ans : 120 दिन
WBC का जीवन काल
Ans : 2-5 दिन
रूधिर का थक्का बनने का समय
Ans : 3-6 मिनिट
सर्वग्राही रूधिर वर्ग
Ans : AB
सर्वदाता रूधिर वर्ग
Ans : O
सामान्य रूधिर दाव
Ans : 120/80 Hg
सामान्य नब्ज गति जन्म के समय
Ans : 140 बार- मिनिट
सामान्य नब्ज गति 1 वर्ष की उम्र में
Ans : 120 बार- मिनिट
सामान्य नब्ज गति 10 वर्ष की उम्र मे
Ans : 90 बार- मिनिट
सामान्य नब्ज गति वयस्क
Ans : 70 बार- मिनिट
हृदय गति
Ans : 72 बार- मिनिट
सबसे बड़ी शिरा
Ans : इंफिरीयर वेनाकेवा
सबसे बडी धमनी
Ans : एब्सोमिनल एरोटा
वृक्क का भार
Ans : 150 ग्राम
मस्तिक का भार
Ans : 1220-1400 ग्राम
मेरूदण्ड की लम्बाई
Ans : 42-45 cm
क्रेनियल तंत्रिकाओं की संख्या
Ans : 12 जोडे
स्पाइनल तंत्रिकाओं की संख्या
Ans : 31 जोडे
सबसे लम्बी तंत्रिका
Ans : सिएटिक
सबसे पतली एवं छोटी तंत्रिका
Ans : ट्रोक्लियर
सबसे बडी तंत्रिका
Ans : ट्राइजिमिनल
सबसे बड़ी कोशिका
Ans : तंत्रिका कोशिका
सबसे बडी अंत: स्त्रावी ग्रंथि
Ans : थॉयराइड
आकस्मिक ग्रंथि
Ans : एड्रिनल
सबसे छोटी अंत: स्त्रावी ग्रंथि
Ans : पिट्यूटरी ग्रंथि
गर्भावस्था की अवधि
Ans : 266-270 दिन
अस्थियों की कुल संख्या
Ans : 206
सबसे छोटी अस्थि
Ans : स्टेपिज (म्ध्य कर्ण में )
सबसे लम्बी अस्थि
Ans : फीमर (जंघा में )
कसेरूकाओं की कुल संख्या
Ans : 33
मांसपेशियों की कुल संख्या
Ans : 639
सबसे लम्बी पेशी
Ans : सारटोरियस
बड़ी आंत्र की लम्बाई
Ans : 1.5 मीटर


Science 33 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
नमकीन जल लोहे के पाइप को जंग लगाकर चटका देते हैं, इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं - संक्षारण
ऐसे तत्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं, कहलाते हैं - उपधातु
पेंसिल लैड किसे कहते हैं - ग्रेफाइट को
उस हाइड्रोकार्बन का नाम बतावें जिससे एथनॉल बना है - इथेन
कौन-सी धातु गर्म सोडियम क्लोराइड से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस देती है - जस्ता
स्टेनलेस स्टील क्या है - मिश्रण
वायु में थोड़ी देर रखने पर किस धातु के ऊपर हरे रंग के बेसिक कार्बोनेट की परत जम जाती है - ताँबा
दो या दो से अधिक तत्वों के मात्रा के विचार से एक निश्चित अनुपात में संयोग करने से बना पदार्थ कहलाता है - यौगिक
मार्श गैस का प्रमुख रचक - मीथेन
अगर किसी मिश्रधातु में एक धातु पारद है तो इसे क्या कहते हैं - अमलगम

Science 32 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
किस पदार्थ में प्रोटीन नहीं पाया जाता है - चावल
ठंडे प्रदेशों में हिमांक कम करने के लिए किस कार्बनिक यौगिक का उपयोग कारों के रेडियेटरों में किया जाता है - इथिलीन ग्लाइकॉल
किस जंतु की आकृति चप्पल के समान है - पैरामीशियम
विरंजक के रूप में सूती कपड़ों, कागजों आदि के रंग उड़ाने में किसका प्रयोग किया जाता है - क्लोरीन का
हवाई अड्डों पर विमान चालकों को संकेत देने के लिए किस लैम्प का प्रयोग किया जाता है - नियॉन लैम्प का
दाँत मुख्य किस पदार्थ के बने होते हैं - डेंटाइन के
किस विधि में नाइट्रोजन युक्त यौगिक को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गरम किया जाता है - कैल्डॉल विधि
मानव का मस्तिष्क का लगभग भार है - 1350 गा
कौन-सी धातु अम्लों के साथ प्रतिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती है - कैल्सियम
गाजर किस विटामिन का स्रोत है - विटामिन A

Science 31 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षारक से बने लवण का pH मान क्या है - 7 से कम
कॉपर चूर्ण को वायु में गर्म करने पर उसके सतह पर कॉपर ऑक्साइड की एक परत जम जाती है । इस परत का रंग कैसा है - काली
कॉपर सल्फेट का जलीय घोल प्रकृति में अम्लीय होता है, क्योंकि लवण में होता है - हाइड्रोलाइसिस
जल में घुलनशील भस्म क्या कहलाते हैं - क्षार
मौसम संबंधी ज्ञान के प्रेक्षक गुब्बारों के भरने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है - हीलियम का
शाक- सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना किस अभिक्रिया का उदाहरण है - उष्माक्षेपी
जब एथिलीन की प्रतिक्रिया सल्फर मोनोक्लोराइड के साथ करायी जाती है, तो कौन-सी गैस प्राप्त होती है - मस्टर्ड गैस
किसी अम्ल में मुख्य रूप से एक परमाणु अवश्य मौजूद रहता है जो धातु से अभिक्रिया कर एक गैस उतपन्न करता है - हाइड्रोजन
शुष्क बुझा हुआ चूना पर क्लोरीन गैस की क्रिया से कौन -सा पदार्थ बनता है - विरंजक चूर्ण
अम्ल व क्षारों की अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ को क्या कहते हैं - लवण

Science 30 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान

एक आवेश रहित कण - न्यूट्रॉन
आधुनिक टेलीफोन उपयोग करता है - रेडियो तरंग का
न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी - चैडविक
मानव वृक्क अश्मरी में पाया जाने वाला रासायनिक यौगिक - कैल्सियम आकजेलेट
किस वैज्ञानिक ने ' परमाणु सिद्धांत ' की खोज की - जॉन डाल्टन
एक भारतीय वैज्ञानिक जिसका नाम एक विशिष्ठ मूल कण के साथ जुड़ा है - बोस
पंखे की रफ्तार निर्भर करती है - वोल्टेज
एनेस्थीसिया के रूप में प्रयुक्त होने वाली हास्य गैस - नाइट्रस आक्साइड
इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी - थॉमसन
किस विटामिन को हार्मोन भी माना जाता है - विटामिन 'डी'
खाना पकाने का बर्तन कैसा होना चाहिए - उच्चविशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
कौन-सी धातु जल के साथ अभिक्रिया करती है - पोटाशियम
क्यूरी किसकी इकाई है - रेडियोएक्टिव धर्मिता
कौन-सा धातु जल में डालने पर तैरने लगता है - कैल्सियम
किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम है - बैगनी
आभूषण बनने वाला सोना होता है - 22 कैरेट का
केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक कितना होता है - 0° K
इस्पात में कितना प्रतिशत कार्बन है - 2%
दाब का मात्रक - पास्कल
कौन-सी अधातु चमकीला है - ब्रोमीन

Science 29 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
1950 ई. तक मुंबई की गलियों में रोशनी के लिए किस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता था - कोल गैस का
अंगूर में अम्ल पाया जाता है - टार्टरिक अम्ल
कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 तथा परमाणु भार 12 है, इसके नाभिक में कितने प्रोटॉन होते हैं - 6
भारी मशीनों में स्नेहक के रूप में किस कार्बनिक पदार्थ का उपयोग किया जाता है - ग्रेफाइट का
दलदली भूमि से निकलने वाली गैस - मिथेन
जापान के दो शहरों हिरोशिमा एवं नागासकी पर गिराए गए परमाणु बम में किस धातु का प्रयोग किया था - प्लूटोनियम का
स्थिर ताप पर किसी गैस के आयतन को कम करने पर उसके दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है - दाब बढ़ जाता है
मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होना से थकावट का कारन है - लैक्टिक अम्ल
जब कार्बन अपर्याप्त ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलता तो कौन-सी गैस बनती है - कार्बन मोनोक्साइड
कैंसर रोगों का अध्ययन क्या कहलाता है - ऑरगेनोलॉजी

Science 28 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र - [CaSO4]2H2O
दानेदार जस्ता पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल डालने पर कौन-सा गैस उत्सर्जित होता है - हाइड्रोजन गैस
कपड़े को अदाह्य बनाने में एल्युमिनियम के किस यौगिक का उपयोग होता है - एल्युमिनियम हाइड्रॉक्साइड का
इमली में कौन-सा अम्ल है - टार्टरिक अम्ल
किस विधि द्वारा मिश्रण में उपस्थित घटकों का पृथक्करण किया जाता है - क्रिस्टलन विधि द्वारा
कौन अधातु विद्युत का सुचालक है - कॉपर
किसी द्रव का निश्चित आयतन निकालने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है - पिपेट
अंगूर का किण्वन करना एक - रासायनिक परिवर्तन है
रॉक साल्ट किसका अयस्क है - सोडियम
किसी उदासीन विलयन का pH मान है - 7

Science 27 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
हाइड्रोजन बम किस पर आधारित है - नाभिकीय संलयन पर
किण्वन का उदाहरण है - दूध का खट्टा होना,खाने की ब्रेड का बनना,गीले आटे का खट्टा होना
ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को क्या कहते हैं - शुष्क बर्फ
डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार कौन-सा सबसे छोटा कण स्वतंत्र रूप से रह सकता है - परमाणु
झूठा सोना किसे कहते हैं - आयरन सल्फाइड को
रक्त में पायी जाने वाली धातु - लोहा
परमाणु बम किस पर आधारित है - नाभिकीय विखण्डन पर
इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति की खोज सर्वप्रथम किसने की थी - डी ब्रोग्ली
किन किरणों के प्रकीर्णन से नाभिक के आकार का आकलन किया जा सकता है - α -कण
प्रकृति में पाया जाने वाला सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा होता है - हीरा

Science 26 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
इन्द्रधनुष में रंग होते हैं - सात रंग
कार्बन का कौन-सा अपरूप अधिक कठोर होता है - हीरा
कौन सा पदार्थ खाने के वस्तुओं के परीक्षण में प्रयुक्त होता है - सोडियम बेंजोएट
किस धातु को किरोसिन में डुबा कर रखते हैं - सोडियम
रसायन उद्योग मे जो तेजाब मूल रसायन माना जाता है - सल्फयुरिक अम्ल
सिलिका क्या है - उपधातु
कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोलने पर कमरे का ताप - बढ़ जायेगा
कौन अधातु पानी में डुबा कर रखी जाती है - श्वेत फॉसफोरस
'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल है - 2 सेकेण्ड
भूपर्पटी में स्वतंत्र अवस्था में पायी जाने वाले धातुएँ - Ag

Science 25 (रसायन विज्ञान)

रसायन विज्ञान
वह कौन-सी गैस है, जो स्वंय जलती है लेकिन जलने में सहायक नहीं होती है तथा जो सड़े अण्डे जैसी गंध देती है - हाइड्रोजन सल्फाइड
" विश्व का प्रत्येक पदार्थ अत्यन्त सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है ", यह सर्वप्रथम किसने कहा - कणाद
प्राकृतिक रबड़ को मजबूत करने तथा प्रत्यास्थ बनाने के लिए उसमें क्या मिलाया जाता है - सल्फर
यौगिक है - रेत
मूत्रालय के पास प्राय: नाक में चुभनेवाली गंध का कारण कौन-सी गैस है - अमोनिया
रासायनिक यौगिक है - अमोनिया
पोटैशियम डाइक्रोमेट के अम्लीय घोल में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस को प्रवाहित करने पर घोल का रंग कैसा हो जाता है - हरा
पदार्थ का चतुर्थ अवस्था क्या है - प्लाज्मा
बारूद होता है - मिश्रण
मतदान में प्रयुक्त स्याही में क्या होता है, जो उसे बहुत दिनों तक बरकरार रखता है - सिल्वर नाइट्रेट

Science 24 (पदार्थ और उसकी अवस्थाएं)

पदार्थ और उसकी अवस्थाएं
शुष्कता के लिए वाष्पीकरण की तुलना में क्रिस्टलीकरण (crystallization) एक बेहतर तकनीक क्यों है - अशुद्धियां हट जाती हैं
किस तंत्र द्वारा एक अमिश्रणीय तरल (immiscible liquid) का मिश्रण अलग किया जाता है - अलग कीप
तकनीक का नाम बताएं जो दो या दो से अधिक घुलनशील ठोस को अलग करने में इस्तेमाल होती है, जो बहुत ही कम मात्रा में घोल में मौजूद होती है - क्रोमैटोग्राफी
कण के जो पदार्थ को बनाते हैं - परमाणु
किस तकनीक से समुद्र के पानी से नमक प्राप्त होता है - वाष्पीकरण
वह प्रक्रिया, जिसमें तरल को वाष्प अवस्था में परिवर्तित करने के लिए ताप की आवश्यकता पड़ती है - वाष्पीकारण की अव्यक्त गर्मी