General Science : Science 03

Sunday, July 14, 2019

Science 03

Science Questions
Q.1- अमोनिया के सृजन के काम आने वाले गैसें हैं-
Ans- नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन
Q.2- पृथ्वी की पपड़ी में विशुद्ध रूप से पाई जाने वाली धातु है-
Ans- प्लेटिनम (Pt)
Q.3- जल का शुद्धतम रूप है-
Ans- वर्षा का जल
Q-4- पैरासिटामोल क्या है-
Ans- पैरासिटामोल एक पीड़ाहर है
Q.5- क्लोरोमाइसिटिन क्या है-
Ans- प्रतिजीवाणिक (Antibacterial) है
Q.6- वनस्पति घी के औद्योगिक उत्पादन की प्रक्रिया में शामिल है-
Ans- अपचयन
Q.7- रासायनिक रूप से गन्ने की शर्करा क्या है-
Ans- शुक्रोज है
Q.8- ऑक्सीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें-
Ans- ऑक्सीकरण वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें इलेक्ट्रॉन का त्याग होता है
Q.9- हाइड्रोजन के कितने समस्थानिक हैं-
Ans- तीन
Q.10- श्वसन के लिए समुद्री गोताखोर किस मिश्रण का उपयोग करते हैं-
Ans- ऑक्सीजन तथा हीलियम
Q.11- किसी निश्चित तापमान पर संतृप्त विलयन कैसा होता है-
Ans- और अधिक ठोस विलय घोलने में असमर्थ
Q.12- लाॅउण्डरी साबुन क्या है-
Ans- प्राकृतिक स्त्रोत के उच्चतर (higher) वसा अम्लों के सोडियम लवणों का मिश्रण
Q.13- संश्लेषित अपमार्जक क्या है-
Ans- एरोमेटिक तथा एलिफेटिक सल्फोनिक अम्लो के सोडियम लवण के मिश्रण
Q.14- अपमार्जक द्वारा कठोर जल के साथ झाग उत्पन्न करने का क्या कारण है-
Ans- सल्फोनिक अम्ल के कैल्शियम तथा मैग्नीशियम लवण जल में घुलनशील होते हैं
Q.15- चूने के जल (Lime Water) में क्या होता है-
Ans- कैल्सियम हाइड्रोआॅक्साइड
Q.16- वायु के नमूने में क्या है-
Ans- ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प और कुछ अक्रिय गैसें
Q-17- वायु में विभिन्न गैसों का अनुपात क्या है-
Ans- अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग
Q.18- खाद्य तेलों को वनस्पति घी में किस प्रक्रम द्वारा बदला जाता है-
Ans- हाइड्रोजनीकरण
Q.19- लोहे की वस्तुओं में जंग क्या बनने से लग जाती है-
Ans- फेरस और फेरिक हाइड्रोक्साइड का मिश्रण
Q.20- रासायनिक तौर पर हीरा क्या है-
Ans- शुद्ध कार्बन
Q,21- वायु में नाइट्रोजन का क्या महत्व है-
Ans- वायु में नाइट्रोजन ऑक्सीजन को तनु करती है जो कि अन्यथा शुद्ध अवस्था में अत्यंत क्रियाशील है
Q.22- दो विलयनों को कब आइसोटोनिक (isotonic) कहा जाता है-
Ans- जब उनका परासरण (osmotic) दाब समान हो
Q.23- गैस एजेंसियों के द्वारा दिए जाने वाले सिलेंडरों में रसोई गैस का रूप क्या है-
Ans- तरल
Q.24- रसोई गैस किसका मिश्रण है-
Ans- ब्यूटेन एवं प्रोपेन
Q.25- अभ्रक क्या है-
Ans- अभ्रक ऊष्मा का चालक एवं विद्युत का कुचालक होता है
Q.26- एंजाइम कैसे पदार्थ हैं-
Ans- एंजाइम जटिल कार्बनिक पदार्थों को साधारण पदार्थों में बदलता है
Q.27- बिजली के बल्ब के अंदर कौन सी गैस होती है-
Ans- नाइट्रोजन
Q.28- कभी-कभी यह देखा गया है कि जब हम किसी शीशे के बर्तन में गर्म दूध या जल डालते हैं तो वह चटक जाता है इसका क्या कारण है-
Ans- क्योंकि खौलते हुए द्रव अधिक दाब उत्पन्न करते हैं
Q.29- जंग लगे हुए लोहे का वजन बिना जग लगे हुए लोहे से क्या होता है-
Ans- कुछ अधिक
Q.30- परम शून्य ताप क्या है-
Ans- सैद्धांतिक रूप से न्यूनतम संभव तापमान
Q.31- ईंधन के जलते समय उनमें जो कार्बन और हाइड्रोजन मौजूद हैं वे-
Ans- कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प में बदल जाते हैं
Q.32- वातावरण में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस है-
Ans- नाइट्रोजन
Q.33- लोहे के पाइपों को संक्षारण से बचाने के लिए उसके ऊपर जस्ते की परतें चढ़ाई जाती हैं इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं-
Ans- गैल्वेनीकरण या जस्तीकरण
Q.34- पशुओं के हड्डियों तथा दातों में मुख्य रासायनिक पदार्थ है-
Ans- कैल्सियम फाॅस्फेट
Q.35- रासायनिक रूप में शुष्क हिम (dry ice) है-
Ans- ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
Q.36- सामान्य वायु के नमूने में उपस्थित नहीं होने वाली गैस है-
Ans- क्लोरीन गैस
Q.37- उत्प्रेरक वह पदार्थ है जो-
Ans- रासायनिक अभिक्रियाओं की चाल को बदलता है
Q.38- कार्बन की न्यूनतम मात्रा होती है-
Ans- पिटवां (wrought) लोहा में
Q.39- कोयले की खानों में कार्बनिक तत्व के सड़ने से बनने वाला मार्श गैस कौन है-
Ans- मीथेन है
Q.40- बैट्रियों में इस्तेमाल होने वाला अम्ल है-
Ans- सल्फ्यूरिक अम्ल
Q.41- सिरका की प्रकृति अम्लीय है क्योंकि इसमें होता है-
Ans- एसीटिक अम्ल
Q.42- नींबू तथा संतरे में पाया जाने वाला अम्ल है-
Ans- साइट्रिक अम्ल
Q.43- जल आपूर्ति के लिए जल का शोधन (purification) किस प्रक्रिया से होता है-
Ans- क्लोरीनीकरण प्रक्रिया
Q.44- शर्करा के किण्वन के दौरान बनने वाला मुख्य यौगिक है-
Ans- एथिल एल्कोहाॅल
Q.45- नाइट्रोजन योगिकीकरण (fixation) का अर्थ है-
Ans- वायुमंडलीय नाइट्रोजन का जरूरी यौगिकों में परिवर्तन
Q.46- कास्ठ कोयला बनाने के लिए लकड़ी को जलाते हैं-
Ans- लकड़ी को वायु की अनुपस्थिति में जलाते हैं
Q.47- जन्तु चारकोल प्राप्त होता है-
Ans- वायु की अनुपस्थिति में जन्तुओं की हड्डियों के जलने से
Q.48- प्राकृतिक रबर को अधिक मजबूत तथा प्रत्यस्थ (elastic) बनाने के लिए उसमें मिलाया जाता है-
Ans- सल्फर
Q.49- फोटोग्राफिक प्लेटों को काले कागजों से ढक कर रखा जाता है, क्योंकि-
Ans- प्लेट पर लगा सिल्वर (रजत) ब्रोमाइड प्रकाश के प्रति अति संवेदनशील है, काला कागज उसे प्रकाश के संपर्क में नहीं आने देता है
Q.50- क्लोरीकरण क्या है-
Ans- अशुद्ध जल में थोड़ा-सा क्लोरीन डालना क्लोरीकरण कहलाता है
Q.51- यद्यपि रोशन बल्ब के भीतर का तापमान लगभग 27000॰C है, तथापि फिलामेन्ट जल नहीं जाता क्योंकि-
Ans- जलने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन बल्ब में मौजूद नहीं होती क्योंकि बल्प निर्वातित (evacuated) होता है तथा उसमें अशुद्ध नाइट्रोजन या अक्रिय गैस भरी होती है
Q.52- लार मंड (स्टार्च) को जल अपघटित कर क्या बनाता है-
Ans- ग्लूकोज
Q.53- स्वसन प्रक्रम में वायु के जिस घटक का प्रयोग होता है वह है-
Ans- ऑक्सीजन
Q.54- एल्यूजेल (allugel) की गोलियां अम्लता कम करने के लिए ली जाती है जिसमें होता है-
Ans- ऐलुमिनियम हाइड्रोआॅक्साइड
Q.55- भोजन में लवणों की मुख्य भूमिका है-
Ans- थोड़ी मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल बनाना जो कि भोजन के पाचन में सहायक होता है
Q.56- मनुष्य के द्वारा सर्वाधिक उपयोग में लाया जाने वाले धातु है-
Ans- लोहा
Q.57- गोबर गैस का मुख्य घटक है-
Ans- मीथेन
Q.58- पौधों के लिए सबसे अच्छा उर्वरक है-
Ans- कम्पोस्ट
Q.59- pH प्रदर्शित करता है-
Ans- विलयन की अम्लता तथा क्षारकता
Q.60- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का जलीय विलियन का pH लगभग हो सकता है-
Ans-2
Q.61- किसके जलीय विलयन का pH मान हो सकता है-
Ans- सोडियम हाइड्रोक्साइड
Q.62- शैलो तथा खनिजों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है-
Ans- सिलिकन
Q.63- हाइड्रोजन से सबसे अधिक यौगिक बनाने वाला तत्व है-
Ans- कॉर्बन
Q.64- आग बुझाने के लिए काम में लाई जाने वाली गैस है-
Ans- कार्बन डाइऑक्साइड
Q.65- घरेलू ईंधन के रूप में काम में लाए जाने वाली गैस है-
Ans- मिथेन
Q.66- गैस के जलीय विलयन का तेज अम्लीय गुण होता है-
Ans- सल्फर डाइऑक्साइड
Q.67- सिलिकन तत्व में पाया जाता है-
Ans- रेत
Q.68- बॉक्साइट से एलुमिनियम धातु का औद्योगिक उत्पादन किस प्रक्रिया से होता है-
Ans- विद्युत अपघटन
Q.69- प्राकृतिक गैस में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित यौगिक हाइड्रोजन तथा किस से बना होता है-
Ans- कार्बन
Q.70- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, हाइड्रोजन तथा ……… तत्वों से बनता है-
Ans- क्लोरीन
Q.71- लौह अयस्क से लोहे का उत्पादन किस प्रक्रम से होता है-
Ans- अपचयन विधि
Q.72- एथिलीन तथा स्टाइरीन की व्यापारिक उपयोगिता उनकी किस क्षमता के कारण है-
Ans- बहुलकीकरण के कारण
Q.73- पानी में घुलने के पश्चात 7 से कम pH वाला यौगिक है-
Ans- सिरका
Q.74- जल के साथ स्वच्छ विलयन नहीं बनाने वाला यौगिक है-
Ans- बेन्जोइक अम्ल
Q.75- ऐसे पदार्थ को जिसका जलीय विलयन जल से अच्छा बिजली का चालक होता है-
Ans- साधारण लवण
Q.76- सुरा से शुद्ध एल्कोहाॅल किस प्रक्रम से प्राप्त किया जा सकता है-
Ans- आसवन
Q.77- उच्च तापमान तथा दाब पर गर्म करने से मोमीय ठोस में बदल जाने वाली गैस हैं-
Ans- एथिलीन
Q.78- सागर जल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला पदार्थ है-
Ans- साधारण लवण
Q.79- किसी तत्व की परमाणु संख्या किसकी संख्या के बराबर होती है-
Ans- नाभिक के प्रोटॉन
Q.80- शर्करा विलयन के किण्वन से बनने वाली गैस है-
Ans- कार्बन डाइऑक्साइड
Q.81- ग्लूकोज के किण्वन का अंतिम उत्पाद है-
Ans- CO2 तथा C2H5OH
Q.82- ऐसीटिक अम्ल के जलीय विलयन का मान pH 2 है उसमें क्या मिलाने से उसका pH मान बढ़ जाएगा-
Ans- जलीय अमोनिया
Q.83- व्यापारिक तौर पर अमोनिया का उत्पादन अत्यावश्यक क्योंकि यह काम में आता है-
Ans- उर्वरक बनाने में
Q.84- उर्वरक में कौन सा तत्व उपलब्ध नहीं है-
Ans- क्लोरीन
Q.85- प्रकृति में नहीं पाया जाने वाला कच्चा माल है-
Ans- विनाइल क्लोराइड
Q.86- ऐसा प्राकृतिक पदार्थ जो केवल एक ही तत्व से बना हुआ है और जिस से ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है वह है-
Ans- कोयला
Q.87- अपनी पिघली अवस्था में विद्युत का चालन करने वाला पदार्थ है-
Ans- सामान्य या साधारण लवण
Q.88- कौन सा कथन गैसों पर लागू नहीं होता है-
Ans- गैसों के अणु एक निमित विन्यास में अत्यंत निकट से बंधे होते हैं। यह सही नहीं है
Q.89- लोहे के उत्पादन के लिए जिस कच्ची वस्तु का इस्तेमाल होता है वह है-
Ans- कोक
Q.90- पेट्रोल से लगी आग को बुझाने के लिए प्रायः जल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है-
Ans- क्योंकि जल और पेट्रोल आपस में अमिश्रणीय है, पेट्रोल जल की सतह पर परत बना लेता है
Q.91- बहुलकी प्रकृति का पदार्थ नहीं है-
Ans- ग्लूकोज
Q.92- औद्योगिक रूप से विद्युत अपघटन द्वारा बनाए जाने वाले पदार्थों का समूह है-
Ans- काॅस्टिक सोडा, क्लोरीन, एल्युमीनियम
Q.93- रासायनिक परिवर्तन की प्रक्रिया है-
Ans- मोटर कारों में पेट्रोल का दहन
Q.94- पर्यावरण का प्रदूषण करने वाली गैस है-
Ans- सल्फर डाइऑक्साइड
Q.95- हीरा उसी एक तत्व से बना होता है जिससे बना है-
Ans- ग्रेफाइट
Q.96- पौधों की वृद्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण यौगिक किससे बने होते हैं-
Ans- नाइट्रोजन
Q.97- काॅस्टिक सोडा के विलयन को अलसी (linseed) के तेल के साथ गर्म करने से बने यौगिक को किसकी तरह काम में लाया जा सकता है-
Ans- साबुन की तरह
Q.98- सल्फ्यूरिक अम्ल के औद्योगिक उत्पादन में काम आने वाली दो गैसें हैं-
Ans- सल्फर डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन
Q.99- महासागरों से शुद्ध जल किस विधि से प्राप्त किया जा सकता है-
Ans- आसवन विधि
Q.100- किस प्रक्रम से समुद्र जल में सामान्य लवण प्राप्त किया जाता है-
Ans- वाष्पीकरण

No comments:

Post a Comment